Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsRJD प्रमुख लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से...

RJD प्रमुख लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला

बिहार विधानसभा चुनाव से ,पहले प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें।

वहीं लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा परिवार और हमारे संस्कार ऐसी चीजें बर्दाशत नहीं करता जिस कारण पार्टी के प्रमुख ने यह फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments