Wednesday, March 4, 2026
Home Current News रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

Advertisement

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली में 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पार्टी विधायक दल की सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश सिंह वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था।