रणजीत सिंह चौटाला ने खोल दिया राज, जानिए चुनाव जीतने के बाद किसे करेंगे समर्थन?

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट नहीं दी गई। टिकट नहीं मिलने पर रणजीत चौटाला रानियां विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर गए। जेजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रानियां में रणजीत चौटाला का समर्थन करने का ऐलान किया।

Sep 29, 2024 - 11:27
 46
रणजीत सिंह चौटाला ने खोल दिया राज, जानिए चुनाव जीतने के बाद किसे करेंगे समर्थन?
रणजीत सिंह चौटाला ने खोल दिया राज, जानिए चुनाव जीतने के बाद किसे करेंगे समर्थन?
Advertisement
Advertisement

हैप्पी सिंह, सिरसा:

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट नहीं दी गई। टिकट नहीं मिलने पर रणजीत चौटाला रानियां विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर गए। जेजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रानियां में रणजीत चौटाला का समर्थन करने का ऐलान किया। इस बीच सबकी निगाहें इस पर टिकी थी कि चुनाव जीतने के बाद रणजीत चौटाला आखिर किसे समर्थन देंगे। अब रणजीत चौटाला ने खुद ही इसका जवाब दे दिया है। 

रणजीत चौटाला ने ऐलान किया है कि वह ऐलनाबाद और कालांवाली हलके में कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार हरियाणा विधानसभा के चुनाव में हंगरी असेंबली बनेगी। 20 से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाएगा, लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। 

बीजेपी के बारे में बोलते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियां तीसरे चौथे नंबर पर रही थी। 2019 के चुनाव में मैंने 20 हजार की लीड से जीत की थी हासिल। 2024 के इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, इनेलो की जमानत जब्त होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow