हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रताप सिंह बाजवा ने बताए जीत के आंकड़े, जानिए किसे दी सबसे कम सीट?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल की ओर से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के नेता और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर बनाए गए प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

Sep 29, 2024 - 11:36
 98
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रताप सिंह बाजवा ने बताए जीत के आंकड़े, जानिए किसे दी सबसे कम सीट?
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रताप सिंह बाजवा ने बताए जीत के आंकड़े, जानिए किसे दी सबसे कम सीट?
Advertisement
Advertisement

गुरमिंद्र सिंह, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल की ओर से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के नेता और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर बनाए गए प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। बाजवा ने दावा किया कि हरियाणा के इस चुनाव में कांग्रेस की जीत की शुरूआत 65 सीट से होगी, भारतीय जनता पार्टी 20, और अन्य 5 से 6 सीट ही जीत पाएंगे। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दी गई 7 बड़ी गारंटियां आज जनता के बीच में काफी प्रसिद्ध हो रही है। 

इनमें 18 से 60 साल की महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रतिमाह, 6 हजार रुपए मासिक पेंशन और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने जैसी गारंटियां शामिल है। हरियाणा कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खिंचतान पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा खुद चुके हैं कि इसका फैसला पार्टी हाई कमान की ओर से किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में विधायक दल की मीटिंग होगी, उसके बाद ऑब्जर्वर भी हाई कमान को अपनी राय देंगे, जिसके बाद हाई कमान इस बारे में फैसला लेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow