Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनगालैंड में बारिश और भूस्खलन लोगों के लिए बनी आफत, अब तक...

नगालैंड में बारिश और भूस्खलन लोगों के लिए बनी आफत, अब तक एक की मौत कई लोग लापता 

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है यहां इस तबाही के कारण कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस आपदा में अब तक एक वयक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है तो वहीं कई लोग अभी भी लापता है।

इस प्राकृतिक हादसे में कोहिमा-दिमापुर राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिस कारण इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी धीमी हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, चुमौकेदिमा जिला प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहा है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। राजधानी कोहिमा को वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-29 का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव प्रयासों के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रही है। रियो ने कहा, ‘लगातार बारिश के कारण एनएच-29 पर बड़े पैमाने पर हुए नुकसान से मैं बहुत चिंतित हूं। अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य सरकार तत्काल उपाय करने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भारत सरकार से संपर्क में है। हम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) से संपर्क बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments