Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में आज बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने के संकेत! जानें ताजा...

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने के संकेत! जानें ताजा मौसम अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज सुबह हल्का कोहरा रहेगा, बादल छाए रहेंगे, और सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। शाम और रात में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

तापमान और मौसम का पूर्वानुमान

  • आज का तापमान: अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

  • 24 से 28 जनवरी: इस दौरान तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेकिन मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

पिछले दिनों का तापमान

बुधवार को दिल्ली में जनवरी के इस मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ठंड में इजाफा होने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत के तापमान में पिछले दो दिनों में वृद्धि हुई है। हालांकि, 24 जनवरी के बाद जैसे ही यह प्रभाव कम होगा, तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही ठंड बढ़ने और कोहरे की संभावना है।

वायु गुणवत्ता पर असर

दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक स्तर पर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 23 जनवरी की सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 321 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

  • AQI स्तर का मानक:

    • 0-50: अच्छा

    • 51-100: संतोषजनक

    • 101-200: मध्यम

    • 201-300: खराब

    • 301-400: बहुत खराब

    • 401-500: गंभीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments