पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल 

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। बारिश ना होने के चलते तापमान भी बढ़ रहा है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा रहा है।

Sep 25, 2024 - 10:07
 19
पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल 
Advertisement
Advertisement

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। बारिश ना होने के चलते तापमान भी बढ़ रहा है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा रहा है। तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। 

मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 सितम्बर को बारिश के आसार जताए हैं। केंद्र के मुताबिक हवा में नमी होने बावजूद तेज धूप होने के कारण उमस बढ़ रही है। तापमान में इजाफा हो रहा है। वहीं, आज यानी बुधवार को प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow