Friday, March 6, 2026
Home Breaking News पंजाब में 3,298 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की निकली भर्ती, 10 मार्च...

पंजाब में 3,298 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की निकली भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू

पुलिस कांस्टेबल भर्ती
Advertisement

पंजाब पुलिस ने युवाओं के लिए कांस्टेबल भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कुल 3,298 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जिन्होंने 10+2 (इंटरमीडिएट) पास किया है और पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं।

शैक्षणिक योग्यता 

भर्ती के लिए सामान्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं पूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार का मैट्रिक स्तर पर पंजाबी भाषा पढ़ना या पास करना जरूरी है। अगर किसी ने पंजाबी विषय नहीं पढ़ा है तो उसे पंजाब सरकार द्वारा मान्य समकक्ष परीक्षा पास करनी होगी।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

न्यूनतम आयु – 18 वर्ष

अधिकतम आयु – 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वर्गवार रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

अनारक्षित वर्ग – 1066 पद (304 महिलाओं के लिए)

SC (बाल्मीकि/मजबी सिख) -260 पद

SC (रामदासिया और अन्य) -260 पद

पिछड़ा वर्ग -260 पद

पूर्व सैनिक (सामान्य) – 182 पद

ईडब्ल्यूएस – 260 पद

पुलिस कर्मियों के आश्रित – 52 पद

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित – 26 पद

कुल मिलाकर 2522 पद पुरुषों और 825 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा।

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

पेपर-I (100 अंक) – सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी, पंजाबी और डिजिटल साक्षरता

पेपर-II (50 अंक) – पंजाबी भाषा का क्वालिफाइंग पेपर, जिसमें कम से कम 50% अंक जरूरी होंगे।

2. शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)
इसमें उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार दौड़ और अन्य परीक्षण पास करने होंगे।

3. शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
इस चरण में ऊंचाई और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।

4. दस्तावेज सत्यापन
अंतिम चरण में सभी शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग – ₹1200

SC/ST और BC (पंजाब) – ₹700

EWS – ₹700

पूर्व सैनिक – ₹500

कितना मिलेगा वेतन?

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तीन वर्षों तक 19,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके बाद सरकार के नियमों के अनुसार नियमित वेतनमान लागू किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से आवेदन कर सकते हैं:

  • पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • भर्ती सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से नया अकाउंट बनाएं।

  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।

  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  • ऑनलाइन शुल्क जमा करें।

  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

  • यह भर्ती पंजाब के युवाओं के लिए पुलिस सेवा में शामिल होने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Read More

हिमाचल प्रदेश समेत 7 राज्यों के बदले गए राज्यपाल, दिल्ली और लद्दाख के बदले गए उपराज्यपाल