Tuesday, February 17, 2026
HomeCurrent News‘मैं विरोधियों की जड़ों में बैठूंगा…’ मोगा की रैली में CM मान...

‘मैं विरोधियों की जड़ों में बैठूंगा…’ मोगा की रैली में CM मान ने विपक्ष पर साधा निशाना 

पंजाब में नशे की समस्या लंबे समय से गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। इसे जड़ से खत्म करने के मकसद से राज्य सरकार लगातार अभियान चला रही है। आज मोगा में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार के कई मंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हाल ही में अस्वस्थता के कारण मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती थे। हालांकि दोपहर में अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद वे सीधे मोगा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। 

विपक्ष पर साधा निशाना

CM मान ने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब अपने खिलाड़ियों और युवाओं की उपलब्धियों के लिए जाना जाता था, लेकिन पूर्व सरकारों की नीतियों ने राज्य को नशे की गिरफ्त में धकेल दिया। बिना नाम लिए उन्होंने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर भी कटाक्ष किया। CM मान ने कहा कि अदालत से जमानत मिल सकती है, लेकिन ईश्वर के न्याय से कोई नहीं बच सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आज भी अकड़ दिखा रहे हैं, वे समाज के गुनहगार हैं।

नशा मुक्त पंजाब की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशा न करने और नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने की शपथ दिलाई। लोगों ने संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही नशे के कारोबार या सेवन को बढ़ावा देंगे, बल्कि अपने गांव और मोहल्लों को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

हर गांव में होंगे खेल के मैदान 

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि राज्य सरकार हर गांव में खेल के मैदान विकसित करेगी और युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो युवा नशा छोड़ने का संकल्प लेंगे, उन्हें खेलों और रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान के नेतृत्व में अब तक 60 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में नशे का जाल फैला, लेकिन अब पहली बार बड़े स्तर पर तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने, इन कार्रवाइयों के बाद अब आम जनता का भरोसा बढ़ा है और लोग खुलकर जानकारी देने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : नेहरू प्लेस को मिला पार्किंग समाधान, CM रेखा गुप्ता ने किया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments