Thursday, March 5, 2026
Home Current News पंजाब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 20 अधिकारियों के...

पंजाब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 20 अधिकारियों के किए तबादले

Advertisement

पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, सरकार की ओर से 20 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, इनमें 6 IAS, 11 PCS और 3 IFS अधिकारी शामिल हैं, IAS भावना गर्ग को प्रमुख सचिव जेल नियुक्त किया गया है।

वहीं, IAS नवजोत कौर को एडिशनल सेक्रेटरी पर्सनल डिपार्टमेंट और आबकारी विभाग के डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, IAS मोहम्मद तैय्यब को पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है और IAS मोनीश कुमार को स्पेशल सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।