HomeBreaking Newsपंजाब सरकार ने की बिजली दरों में ₹1.55 की कटौती, प्रदेश के...

पंजाब सरकार ने की बिजली दरों में ₹1.55 की कटौती, प्रदेश के लाखों परिवारों को मिलेगा फायदा

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (PSERC) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन विश्वजीत खन्ना और सदस्यों इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी व रवि कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नई बिजली दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होकर 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इस बार आयोग ने बिजली दरों में समग्र रूप से कमी करते हुए राज्य के उपभोक्ताओं को करीब 7851.91 करोड़ रुपये की राहत देने का फैसला किया है। आयोग के अनुसार बिजली कंपनियों की कार्यक्षमता में सुधार और वित्तीय स्थिति बेहतर होने के कारण यह राहत संभव हो सकी है।

घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा फायदा

नई दरों के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट शुल्क में कमी की गई है।

  • 0 से 300 यूनिट तक – पहले ₹5.40 प्रति यूनिट था, अब घटाकर ₹3.85 प्रति यूनिट कर दिया गया है।

  • 300 यूनिट से अधिक खपत – पहले ₹7.75 प्रति यूनिट थी, जिसे घटाकर ₹7.05 प्रति यूनिट कर दिया गया है।

  • इस बदलाव से खासतौर पर छोटे और मध्यम घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी।

क्यों हुई बिजली दरों में कौटती?

पीएसपीसीएल ने अपने वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR) में वर्ष 2026-27 के लिए 453 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाते हुए टैरिफ बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन आयोग की विस्तृत जांच में 7851.91 करोड़ रुपये का सरप्लस सामने आया। इसी आधार पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली दरों में कटौती की गई।

उद्योग और व्यापार को भी राहत

नए टैरिफ ऑर्डर में औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। छोटे उद्योगों के लिए “स्मॉल पावर” की सीमा 20 किलोवाट से बढ़ाकर 50 किलोवाट कर दी गई है। आयोग का मानना है कि इससे छोटे उद्योगों और कारोबारियों को अपने काम का विस्तार करने में मदद मिलेगी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का फैसला

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दर घटाकर ₹5 प्रति केवीएएच तय की गई है। इसे देश में सबसे कम दरों में से एक बताया जा रहा है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Read More

लुधियाना में उद्यमियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान: इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर करेंगे उद्यमियों से बात, पीएयू में महिलाओं को करेंगे सम्मानित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments