Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में बाढ़ से हुआ करोड़ों का नुकसान, CM मान ने बाढ़...

पंजाब में बाढ़ से हुआ करोड़ों का नुकसान, CM मान ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी सहायता राशि

हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पंजाब के लिए अब राहत की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसी कड़ी में अजनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के उद्देश्य से पुनर्वास कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान अजनाला क्षेत्र में हुआ है, जहां दर्जनों गांव अब भी प्रभावित हैं, उन्होंने कहा कि इस आपदा में करीब 60 लोगों की मौत हुई, जबकि 2,300 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं जिनकी मदद के लिए सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि भी वितरित की और आज से प्रदेश भर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए अभियान की शुरुआत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments