Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent NewsIPS वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे पंजाब CM मान, परिजनों को...

IPS वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे पंजाब CM मान, परिजनों को दी सांत्वना 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के घर पहुंचकर उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार और परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और इस मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की।

बता दें कि IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने बीते 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न और वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में पंजाब सहित हरियाणा के कई वरिष्ठ नेताओं ने परिवार से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने हरियाणा और पंजाब में राजनीतिक और सोशल स्तर पर काफी हलचल मचाई है, और मामले की जांच के SIT टीम बनाई गई है।

परिवार न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहा है, और कई वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने खुद परिवार को ढाढ़स बंधाया और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments