Monday, March 2, 2026
Home Current News Punjab : CM मान ने जालंधर में बांटे स्कॉलरशिप चेक, कहा –...

Punjab : CM मान ने जालंधर में बांटे स्कॉलरशिप चेक, कहा – “छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान”

Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर स्थित PAP परिसर में स्कॉलरशिप वितरण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थी विद्यार्थियों को चेक सौंपे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

SC छात्रों की स्कॉलरशिप में घोटाले का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछली सरकारों, खासतौर पर कांग्रेस शासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले के दौर में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में बड़ा घोटाला हुआ, जिससे हजारों छात्रों की पढ़ाई और भविष्य नुकसान हुआ है।

शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम – CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने संत राम उदासी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। सीएम ने कहा कि आज बच्चों की आंखों में बड़े सपने दिखाई दे रहे हैं और यही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है।

स्कॉलरशिप से बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि छात्रवृत्ति से विद्यार्थी अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर पाएंगे। कोई डॉक्टर बनना चाहता है, तो कोई वकील। उन्होंने सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि सही नीतियों से हर बच्चा अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लाखों छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई है और वजीफा लेने वाले छात्रों की संख्या में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।