Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब कैबिनेट की बैठक आज

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज

चंडीगढ़-पंजाब सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज (3 मार्च) होने जा रही है। इसे काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में उद्योगपतियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

इसके साथ ही पंजाब विधानसभा सत्र की तारीखों के ऐलान की भी संभावना है। 19 दिनों में यह तीसरी कैबिनेट बैठक है।बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर शुरू होगी। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में भी आम जनता को कोई बड़ी राहत दे सकती है। पिछली कैबिनेट बैठक में भी आम लोगों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लिए गए थे। दिल्ली चुनाव के बाद सरकार की कार्यशैली में भी बदलाव आया है।

सरकार की कोशिश जनता से सीधे जुड़ने की है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी साफ कर दिया है कि उन्हें जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होना है, ताकि लोगों का विश्वास जीता जा सके। इसके लिए वह लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और पंजाब के बारे में फीडबैक ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments