Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsइस तारीख को पंजाब बंद का हो सकता है ऐलान!

इस तारीख को पंजाब बंद का हो सकता है ऐलान!

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, 12 मार्च को पंजाब बंद रखने का ऐलान किया गया है। उक्त ऐलान मशहूर पादरी मुनाफा बजिंदर सिंह ने किया है। उन्होंने कहा है कि अगर मेरे खिलाफ कोई भी केस दर्ज होता है तो वह राजनेताओं के साथ मिलकर 12 मार्च को पूरा पंजाब बंद करेंगे।

क्या है मामला

आपको बता दें कि पादरी प्रॉफिट बजिंदर सिंह के खिलाफ पिछले दिनों एक महिला ने केस दर्ज करवाया है। महिला ने पादरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। शिकायत में कपूरथला की महिला ने बताया कि 2017 में उसके माता-पिता गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम में जाने लगे थे। पादरी प्रॉफिट बजिंदर सिंह इस चर्च में ईसाई धर्म का प्रवचन करते हैं। यहां पादरी ने उसका फोन नंबर ले लिया और मैसेज व फोन के जरिए उससे अश्लील बातें करने लगा।

महिला का आरोप है कि इसके बाद 2022 में पास्टर ने उसे चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। उसके अकेले होने पर वह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था। महिला का कहना है कि उसे अंदेशा है कि वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देगा। उसने कहा कि अगर उसे व उसके परिवार में किसी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए प्रोफिट बजिंदर सिंह और अवतार सिंह जिम्मेंदार होंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments