Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsप्रियंका चोपड़ा ने भाई की संगीत में मचाया धमाल, भाभी संग किया...

प्रियंका चोपड़ा ने भाई की संगीत में मचाया धमाल, भाभी संग किया जबरदस्त डांस!

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी ड्रीम गर्ल नीलम उपाध्याय संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की धूम मची हुई है। इन जश्नों में प्रियंका चोपड़ा भी पूरी तरह से रंगी नजर आ रही हैं और अपने परिवार के साथ हर पल को एंजॉय कर रही हैं।

मेहंदी और संगीत में प्रियंका का जलवा गुरुवार को सिद्धार्थ और नीलम की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने खूब मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय संग जमकर ठुमके लगाए। उनका यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संगीत फंक्शन के एक वीडियो में प्रियंका अपनी फिल्म 7 खून माफ के गाने “रोको ना टोको ना” पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर नीलम के साथ परफॉर्म किया। ननद-भाभी की इस जोड़ी ने पूरी महफिल लूट ली और फंक्शन को और भी खास बना दिया।

निक जोनस भी हुए शादी में शामिल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी अपने साले साहब की शादी में शामिल होने के लिए भारत आ चुके हैं। प्रियंका और निक ने संगीत सेरेमनी में एक साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दोनों कपल मैचिंग ब्लू आउटफिट में नजर आए। प्रियंका ने जहां मरमेड स्टाइल का शानदार ट्रेडिशनल ड्रेस पहना, वहीं निक शेरवानी में बेहद आकर्षक दिखे।

सिद्धार्थ और नीलम की प्रेम कहानी सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने अप्रैल 2024 में अपनी रोका सेरेमनी की थी, जिसके बाद अगस्त 2024 में दोनों की सगाई हुई। अब यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है, जिससे उनके परिवार और करीबी दोस्त बेहद खुश हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की आगामी फिल्म SSMB29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है और फैंस इसमें प्रियंका की झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी और अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments