Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsतीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीन दिवसीय रायसीना डायलॉगका शुभारंभ करेंगे. ये भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है. जिसमें 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक और यूक्रेन के विदेश मंत्री डायलॉग के 10वें संस्करण में शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक पहली बार ताइवान के एक सुरक्षा अधिकारी समेत एक प्रतिनिधिमंडल के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. जिनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments