Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी राष्ट्रपति, राफेल फाइटर जेट से उड़ान...

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी राष्ट्रपति, राफेल फाइटर जेट से उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी, इस दौरान राष्ट्रपति पहली बार भारत की सबसे आधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी, उड़ान से पहले उन्हें अंबाला एयरबेस पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ के विमान की क्षमताओं और सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रपति के इस उड़ान अभियान का मकसद भारतीय सशस्त्र बलों की कार्यक्षमता, मनोबल और आधुनिक युद्ध क्षमता के प्रति उनका समर्थन दिखाना है बता दें, इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी।

अब दो साल बाद वह एक बार फिर फाइटर जेट की सीट संभालेंगी, राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरबेस को सजाया गया है और विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है, इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति वायुसेना के अधिकारियों और पायलटों से भी मुलाकात करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments