Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया योग, राष्ट्रपति ने लोगों से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया योग, राष्ट्रपति ने लोगों से की योग अपनाने की अपील

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन के अलावा एजेंसियां ​​मुस्तैद हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बिन्दु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड योग और आध्यात्म का केंद्र है। आज पूरे विश्व में योग का अभ्यास किया जा रहा है, योग दुनिया के हर व्यक्ति के लिए लाभकारी होगा। योग अभ्यास व्यक्ति के शरीर और मन को जोड़ने के साथ-साथ उसे स्वस्थ भी बनाता है।

इतना ही नहीं, योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से जोड़ने के साथ-साथ एक देश को दूसरे देश से भी जोड़ रहा है।

योग स्वस्थ रहने के लिए जरूरी

राष्ट्रपति ने अपने संविधान में आगे कहा कि योग से स्वस्थ जीवन का लाभ मिलता है। इसलिए सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है तो परिवार स्वस्थ रहता है और जब परिवार स्वस्थ रहता है तो देश स्वस्थ रहता है। योग करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां योग कार्यक्रम में कई देशों के राजदूतों ने भी हिस्सा लिया।

पहली बार गैरसैंण में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। योग दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments