Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsChandigarh नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज, मेयर समेत 3 पदों पर...

Chandigarh नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज, मेयर समेत 3 पदों पर होगा चुनाव

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा खुद डिप्टी कमिश्नर लेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव जनवरी महीने के अंत तक होंगे। इसलिए, सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी की जा रही है। नगर निगम के असेंबली हॉल में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं और ऑब्जर्वर की सीटिंग व्यवस्था भी बदली जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

डिप्टी कमिश्नर लेंगे तैयारियों का जायजा

डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव आज 2 जनवरी को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। वे हॉल में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फिलहाल मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि कुछ ही दिनों में प्रशासन इस संबंध में अधिसूचना जारी कर देगा।

परिसीमन में नहीं होगा बदलाव

चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि वार्डों के परिसीमन का अर्थ है कि जितने वार्डों की सीमाएं और संख्या हैं, उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसलिए, चंडीगढ़ प्रशासन द्वरा 31 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के मुताबिक, नया परिसीमन नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रशासन ने कहा कि नई जनगणना के आंकड़े अभी तक प्रकाशित नहीं हुए हैं, इसलिए फिलहाल किसी तरह के नए परिसीमन की जरूरत नहीं है।

2020 में हुआ था आखिरी परिसीमन

नगर निगम का पिछला परिसीमन 30 दिसंबर 2020 को किया गया था। दिसंबर 2021 में हुए निगम चुनावों से पहले वार्डों की संख्या 26 से बढ़ाकर 35 कर दी गई थी। यह फैसला उस समय के जनगणना आंकड़ों और नगर निगम सीमा में जोड़े गए नए गांवों के आधार पर लिया गया था।

कैसे होता है मेयर का चुनाव ?

मेयर का चुनाव आमतौर पर अप्रत्यक्ष होता है, जिसे अंग्रेजी में (Indirect Election) कहा जाता है। मेयर का चुनाव करने के लिए लोग पहले अपने वार्ड से एक पार्षद को चुनते हैं। ऐसे ही सभी वार्डों से पार्षद चुने जाते हैं। इसके बाद सभी चुने गए पार्षद चंडीगढ़ के नगर निगम असेंबली हॉल में वोट डालकर एक मेयर को चुनते हैं। ठीक इसी प्रक्रिया के तहत डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments