Wednesday, March 4, 2026
Home Current News संभल हिंसा मामले से जुड़ी बड़ी खबर : दीवारों पर लगे उपद्रवियों...

संभल हिंसा मामले से जुड़ी बड़ी खबर : दीवारों पर लगे उपद्रवियों के पोस्टर, इनाम भी किया घोषित

Advertisement

उत्तर प्रदेश के संभल में बीते 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं। पुलिस टीम की ओर से कुल 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही इन उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी और भारी सुरक्षा के बीच संभल कोतवाली पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा करने की कार्रवाई की।

बता दें कि उपद्रवियों ने इस हिंसा के दौरान गाड़ियों में आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इस हिंसा के दौरान 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी, साथ ही गोली लगने से एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी भी घायल हो गए थे। इसके अलावा हिंसा के दौरान 29 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में 7 अलग -अलग एफआईआर दर्ज कर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल सहित 6 लोगों को नामजद साथ ही तीन हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ उपद्रव का मुकदमा दर्ज किया था।