हरियाणा के विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ पोस्टर वार, बयानबाजी का दौर शुरू, जानिए पूरा मामला

Aug 22, 2024 - 08:18
 66
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ पोस्टर वार, बयानबाजी का दौर शुरू, जानिए पूरा मामला
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ पोस्टर वार, बयानबाजी का दौर शुरू, जानिए पूरा मामला

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हरियाणा में अब अलग-अलग तरीके से पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। इसी कड़ी में अब राजनीतिक दलों में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। करनाल में दीवारों पर जगह-जगह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोते हुए फोटो के पोस्टरों से भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दअरसल, करनाल में दीवारों पर चिपकाए गए मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की रोते हुई तस्वीर वाले पोस्टर पर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लिखे हैं। ये पोस्टर शहर के कई इलाके में चिपकाए गए हैं।

पोस्‍टरों में यह लिखा

इन पोस्टरों में दो अलग-अलग स्लोगन लिखे गए हैं। पोस्टर पर लिखा है ‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’.. उसके नीचे लिखा ‘नॉन स्टॉप हरियाणा, महिला अत्याचार’. पोस्टर में लिखा गया कि 10 साल में 14,000 महिलाओं का हुआ बलात्‍कार. वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है, हरियाणा में 1 करोड़ युवा बेरोजगार।

पुलिस को दी सूचना 

मुख्यमंत्री नायब सैनी के करनाल ओएसडी संजय बठला ने बताया कि इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को इसकी लिखित शिकायत भी दी जाएगी। 

मां का दूध पिया है तो आएं सामने: अनिल विज

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री के रोते हुए पोस्टर लगाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। विज ने कहा था कि मां का दूध पिया है तो सामने आए। चुपके चुपके पोस्टर लगाना मरी हुई कौम का काम होता है। दम है तो नाम से छापो और आओ सामने मैदान में। हम तो खड़े हैं और बताएंगे। इनमें दम ही नहीं है और ये सामने आकर बात कर ही नहीं सकते हैं। हम खामोश क्यों रहे, हम भी बताएंगे, तुमने क्या-क्या किया, कहां-कहां गोली चलवाई, कहां-कहां लाठीचार्ज किया, सुबकुछ बताएंगे हम चुप क्यों रहें। 

पोस्टर विकृत सोच का प्रतीक: सुरजेवाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने करनाल में लगे पोस्टरों पर कहा कि यह विकृत सोच का प्रतीक है तथा हम इसकी निंदा करते हैं। जिसने भी यह काम किया, वह गलत है। राजनीति में हमेशा सकारात्मक पोस्टरबाजी होनी चाहिए। जनता को गुमराह करने वाले संदेशों से सभी राजनीतिक पार्टियों व नेताओं को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी पोस्टरबाजी व ऐसी टिप्पणियों का हिस्सा बनाना स्वीकार्य नहीं करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow