Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsआतंकवादियों को PM मोदी की चेतावनी, बोले- 'भारत को आंख दिखाओगे तो...

आतंकवादियों को PM मोदी की चेतावनी, बोले- ‘भारत को आंख दिखाओगे तो कुचल दिए जाओगे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर लदाख के द्रास में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने यहां उपस्थित लोगों और सेना के जवानों को संबोधित किया जिस दौरान “पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि वो (पाकिस्तान) आतंकवाद के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। लेकिन आज जब मैं उस जगह से बोल रहा हूं जहां आतंक के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई पड़ रही है मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आतंकवाद को हमारे जाबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments