HomeCurrent News3 दिसंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगे PM मोदी, नए आपराधिक कानूनों को लागू...

3 दिसंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगे PM मोदी, नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की करेंगे समीक्षा

तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिसंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन को मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि देश में तीन नए कानूनों को लागू करने की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ से ही की थी, अब प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में नए कानूनों को लेकर पुलिस प्रशासन की वर्किंग और ई-कोर्स की कार्यप्रणाली को देखेंगे।

गौरतलब हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद बीते दिनों इस मामले को लेकर चंडीगढ़ का दौरा भी कर चुके हैं। तीन नए कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चंडीगढ़ में की जाने वाली समीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान रंगमंच कार्यक्रमों के जरिए जहां डमी कोर्ट और डमी थाने बनाकर नए कानूनों की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के जवान और महिला पुलिस कर्मियों के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट और कला प्रेमी भी अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments