प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी ने सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया. वर्चुअली संबोधित करते हुए PM फिर एक बार पहलगाम हमले का जिक्र किया.
PM मोदी ने कहा आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर नहीं मानवता पर हमला था. हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के आतंकी अड्डे तबाह किए. पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत अब पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है. हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया.
