प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर अपना कानपुर का दौरा रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री का कल यानी 24 अप्रैल को कानपुर में कार्यक्रम था जहां उन्हें कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करना था।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 दिवसीय सऊदी अरब के दौरे पर गए थे लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वह अपना दौरा छोटा कर रात में ही वापस आ गए और हमले को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की जहां उन्होंने NSA अजीत डोभाल, सुरक्षा एजेंसियां व सेना के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और हालातों का जायजा लिया।
