हरियाणा में सरल और गरीब परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बना: बिप्लव देब

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी बिप्लव कुमार देव भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में बिप्लव देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही विकास की धारा को हरियाणा में नायब सैनी आगे बढ़ा रहे हैं।

Sep 11, 2024 - 13:32
 15
हरियाणा में सरल और गरीब परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बना: बिप्लव देब
हरियाणा में सरल और गरीब परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बना: बिप्लव देब

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी बिप्लव कुमार देव भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में बिप्लव देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही विकास की धारा को हरियाणा में नायब सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक सरल और गरीब घर का व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है। उम्मीद है कि पंचकूला की जनता नायब सैनी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ज्ञानचंद गुप्ता को आशीर्वाद देकर फिर से विधानसभा भेजने का काम करेगी और एक बार फिर से हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व में 36 बिरादरी की सरकार बनेगी।

‘कांग्रेस के युवराज अमेरिका में ज्ञान बांट रहे’

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बिप्लव देव ने कहा कि कांग्रेस के युवराज अमेरिका में बैठकर ज्ञान बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जैसे लोकसभा में झूठ बोलर ज्ञान बांटा था। अब अमेरिका में जाकर उसी प्रकार से उल्टा-सीधा बोल रहे हैं। कांग्रेस का कोई ठिकाना नहीं है, कोई अमेरिका में है, कोई नामांकन दाखिल कर रहा है और हुड्डा पलवल में कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। देव ने कहा कि कांग्रेस में अराजकता चल रही है। इसलिए अराजकता करने वाली पार्टियों को लोग चुनते नहीं है। इन्होंने व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रखी हुई हैं। एक व्यक्ति अपने बेटे को लेकर चल रहा है। 

‘बिना लिस्ट के कर रहे नामांकन’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नेशनल पार्टी है। जब पार्टी की लिस्ट में नाम आता है, उसके बाद ही नेता नामांकन करते हैं, लेकिन कांग्रेस में पार्टी लिस्ट में नाम आए बिना ही नामांकन भरे जा रहे हैं और बड़े नेता भी उसमें शामिल हो रहे हैं। इससे कांग्रेस की गुटबाजी र चरित्र का पता चलता है। हरियाणा की जनता जानती है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हरियाणा का विकास हुआ है। किसान और आम जनता दोनों का विकास हुआ है।

‘राहुल नहीं कर सकते समझौता’

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर बिप्लव देव ने कहा कि इंडि गठबंधन का नाम मत बोला। लोकसभा में इन लोगों ने गठबंधन किया और अब अलग-अलग लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी भी इस गठबंधन को नहीं कर सकते, क्योंकि हुड्डा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि यहा कांग्रेस की विचारधारा की नहीं, बल्कि बाप-बेटे की बात हो रही है। सुरजेवाला और सैलजा से पूछो उनके क्या हालात है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow