Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWar'ईरान के लोग बहुत ताकतवर, मैं करता हूं सम्मान...', जंग के बीच...

‘ईरान के लोग बहुत ताकतवर, मैं करता हूं सम्मान…’, जंग के बीच ट्रंप का यू-टर्न? अचानक बांधने लगे ईरानियों की तारीफों के पुल

Israel Iran Conflict: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रम्प का एक नया बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है। हाल ही में टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद मजबूत और दर्द सहन करने की क्षमता रखने वाले हैं, और वे उनका सम्मान करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरानी लोग लड़ाकू कम और बेहतर बातचीत करने वाले ज्यादा हैं।

ट्रंप ने दिया संकेत

ट्रंप ने इस दौरान संकेत दिया कि अब समय आ गया है कि ईरान के साथ बातचीत की जाए और वे जल्द ही किसी समझौते की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब युद्ध लगातार तीव्र होता जा रहा है।

इजराइल की भूमिका पर बोले ट्रंप

इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने इजराइल की भूमिका पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इजरायल एक ‘अच्छा टीम प्लेयर’ है और वह वही करेगा जो वे निर्देश देंगे। ट्रंप ने विश्वास जताया कि Benjamin Netanyahu के नेतृत्व वाली सरकार उनके फैसलों का पालन करेगी और जैसे ही वे युद्ध रोकने का संकेत देंगे, सैन्य कार्रवाई थम जाएगी।

युद्ध में निर्णायक भूमिका दिखाना चाहते हैं ट्रंप

हालांकि ट्रंप का यह बयान उनके पहले के रुख से अलग नजर आता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि युद्ध समाप्त करने का फैसला इजरायल के साथ मिलकर लिया जाएगा। अब उनके नए बयान से यह संकेत मिलता है कि वे इस संघर्ष में अपनी निर्णायक भूमिका दिखाना चाहते हैं।

ट्रंप के निर्देश पर ईरान के खिलाफ ऑपरेशन शुरू

इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब ट्रंप के निर्देश पर ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया गया। इस सैन्य अभियान के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या कर दी गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अभियान से पहले ट्रंप अपने प्रशासन से लीक हो रही जानकारी से नाराज थे और 27 फरवरी को उन्होंने इसे रोकने के संकेत भी दिए थे। बावजूद इसके, ऑपरेशन शुरू हुआ और युद्ध का विस्तार हो गया।

क्या समाधान तलाश रहे ट्रंप?

ट्रंप के ताजा बयान से यह साफ है कि अब वे युद्ध के बजाय कूटनीतिक समाधान की ओर झुकते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके बदले हुए रुख से वैश्विक स्तर पर नए सवाल भी खड़े हो गए हैं कि क्या वाकई इस संघर्ष का अंत बातचीत से संभव होगा या यह केवल राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।

Read More:

PNB सोल्जराथॉन 2026 के लिए DMRC ने किया खास इंतजाम, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments