Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsदेश भर में लोगों ने किया आतिशबाजी के साथ नववर्ष 2025 का...

देश भर में लोगों ने किया आतिशबाजी के साथ नववर्ष 2025 का जोरदार स्वागत, पहाड़ों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ 

देशभर में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल में इस साल करीब तीन लाख से ज्यादा सैलानी पहुंचे। शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर खूब जश्न मनाया। कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों ने नाच-गाकर नए साल का स्वागत किया। मालरोड और रिज मैदान पर आधी रात को आतिशबाजी के साथ लोगों ने जश्न मनाया।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों ने नए साल का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शहर के होटलों, क्लबों और सड़कों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर देर रात तक लोग नए साल के स्वागत में मौज-मस्ती करते दिखे। इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट पर बढ़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाते हुए नजर आए। साथ ही कई जगहों पर लाइट शो और संगीत का आयोजन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments