पंजाब में आज से धान की खरीद शुरू, जानिए क्या है मान सरकार की तैयारी?

पंजाब में आज यानि मंगवार 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी धान की खरीद को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बीते दिनों सीएम मान ने धान खरीद की व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक भी बुलाई थी।

Oct 1, 2024 - 13:36
 50
पंजाब में आज से धान की खरीद शुरू, जानिए क्या है मान सरकार की तैयारी?
पंजाब में आज से धान की खरीद शुरू, जानिए क्या है मान सरकार की तैयारी?
Advertisement
Advertisement

पंजाब में आज यानि मंगवार 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी धान की खरीद को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बीते दिनों सीएम मान ने धान खरीद की व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक भी बुलाई थी। इस दौरान सीएम मान ने बताया कि पंजाब में 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का टारगेट है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में पंजाब के किसानों ने 32 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की है। 

इस सीजन में ग्रेड 'ए' धान के लिए 2,320 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। समीक्षा बैठक में सीएम मान ने स्पष्ट रूप कहा कि राज्य के किसानों को मंडियों में अपनी उपज की बिक्री के लिए किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसके अलावा सीएम मान ने डिप्टी कमिश्नरों को निगरानी के लिए अपने-अपने जिलों की मंडियों का दौरा करने और रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow