Wednesday, March 4, 2026
Home Current News Operation Sindoor: सिंगापुर सहित कई देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, US...

Operation Sindoor: सिंगापुर सहित कई देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, US ने भी नागरिकों के लिए जारी की …..

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दुनिया के सामने अलग-थलग पड़ चुका है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। पाकिस्तान ने देश के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, जिसे भारत की डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान में तनाव काफी बढ़ चुका है। इसी मद्देनजर सिंगापुर ने अपने नागरिकों को भारत के जम्मू और कश्मीर और पाकिस्तान में गैर-जरूरी यात्राओं को टालने की सलाह दी है।

वहीं भारत में अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी नागरिकों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर जाने से बचना चाहिए। इससे पहले, 23 अप्रैल को जारी सुरक्षा अलर्ट में भी अमेरिकी सरकार के अधिकारियों को जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने से रोका गया था।