चंडीगढ़ में NSG का ऑपरेशन सफल, बंधकों को बचाने के लिए की पंजाब विधानसभा की घेराबंदी 

चंडीगढ़ में रविवार को NSG कमांडोज का अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दरअसल ये एक मॉकड्रिल थी। इसमें पंजाब विधानसभा में लोगों को बंधक बनाने का सीन क्रिएट किया गया और बंधकों को बचाने के लिए NSG ने पुलिस की मदद से ऑपरेशन चलाया। इस मॉकड्रिल के चलते रविवार को पंजाब विधानसभा में अचानक हलचल मच गई।

Oct 7, 2024 - 12:39
 18
चंडीगढ़ में NSG का ऑपरेशन सफल, बंधकों को बचाने के लिए की पंजाब विधानसभा की घेराबंदी 
चंडीगढ़ में NSG का ऑपरेशन सफल, बंधकों को बचाने के लिए की पंजाब विधानसभा की घेराबंदी 
Advertisement
Advertisement

चंडीगढ़ में रविवार को NSG कमांडोज का अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दरअसल ये एक मॉकड्रिल थी। इसमें पंजाब विधानसभा में लोगों को बंधक बनाने का सीन क्रिएट किया गया और बंधकों को बचाने के लिए NSG ने पुलिस की मदद से ऑपरेशन चलाया। इस मॉकड्रिल के चलते रविवार को पंजाब विधानसभा में अचानक हलचल मच गई। विधानसभा की बिल्डिंग पर अचानक सेना का हेलीकॉप्टर मंडराता दिखा और इसके बाद उसमें से आधुनिक हथियारों से लैस NSG के ब्लैक कैट कमांडोज नीचे उतरते दिखे। 

विधानसभा की छत पर रस्सी के सहारे एक के बाद एक NSG कमांडो की लैंडिंग हो रही थी। लगभग 150 NSG कमांडोज की अलग-अलग टोलियां विधानसभा बिल्डिंग की चारों तरफ से घेराबंदी कर रहीं थी। विधानसभा में बंधक की स्थिति से निपटने के लिए NSG कमांडोज वहां पहुंचे थे। NSG के इस ऑपरेशन में चंडीगढ़ पुलिस और चण्डी मंदिर आर्मी भी शामिल रही। वहीं एक्शन में आये NSG कमांडोज ने ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow