नायब सैनी के चुनाव को मिली मजबूती, जानिए कितने गांवों के सरपंच हुए पार्टी में शामिल?

लाडवा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के साथ लगातार अपनी विधानसभा में चुनावी प्रचार में जुटे हैं। हाल ही में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के 21 गांवों के सरपंच और एक जिला परिषद सदस्य ने नायब सैनी के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता हासिल की, जिससे नायब सैनी के चुनाव को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।

Sep 27, 2024 - 11:48
 29
नायब सैनी के चुनाव को मिली मजबूती, जानिए कितने गांवों के सरपंच हुए पार्टी में शामिल?
नायब सैनी के चुनाव को मिली मजबूती, जानिए कितने गांवों के सरपंच हुए पार्टी में शामिल?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

लाडवा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के साथ लगातार अपनी विधानसभा में चुनावी प्रचार में जुटे हैं। हाल ही में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के 21 गांवों के सरपंच और एक जिला परिषद सदस्य ने नायब सैनी के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता हासिल की, जिससे नायब सैनी के चुनाव को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।

नए सदस्यों का किया स्वागत

सीएम नायब सिंह सैनी ने इन नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की “डबल इंजन” सरकार ने विकास के कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ये नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, जिससे लाडवा विधानसभा में बीजेपी का प्रभाव और मजबूत हुआ है।

सीएम ने बीजेपी के नीतियों पर की बात

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिला है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow