Haryana Election के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,  दिल्ली से लेकर राजस्थान तक के दिग्गजों के नाम शामिल

भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी हरियाणा के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है।

Sep 13, 2024 - 12:33
 64
Haryana Election के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,  दिल्ली से लेकर राजस्थान तक के दिग्गजों के नाम शामिल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी हरियाणा के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। पार्टी की ओर घोषित की गई 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

 पंजाब के नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावरिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। इसके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अध्यक्ष उदयभान, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, विनेश फोगाट का नाम भी शामिल का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow