Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsनवी मुंबई : भारी बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में...

नवी मुंबई : भारी बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में फंसे 60 लोगों को बचाया गया

पिकनिक के लिए गए 60 लोगों को भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के बेलापुर नोड में एक पहाड़ी पर पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद रविवार को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नवी मुंबई में रविवार अपराह्न डेढ़ बजे तक, पांच घंटों में 83.38 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे वाशी, नेरुल और सानपाड़ा के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बेलापुर में आर्टिस्ट कॉलोनी के पीछे स्थित पहाड़ी पर पिकनिक के लिए गए करीब 60 लोग फंस गए थे।

नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग, पुलिस और नवी मुंबई आपदा प्रबंधन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने कहा, “बचाव अभियान के दौरान रस्सियों के सहारे लोगों को निकाला गया।”

उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में एक औद्योगिक इकाई के पीछे कुछ लोग पानी में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

मुंबई और महानगर क्षेत्र में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments