HomeCurrent Newsमोगा में दिन दहाड़े हत्या, जिम जाते समय सरपंच पर हमलावरों ने...

मोगा में दिन दहाड़े हत्या, जिम जाते समय सरपंच पर हमलावरों ने अंधाधुंध चलाई गोलियां

पंजाब के मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के मौजूदा सरपंच और जिम संचालक हरपिंदर सिंह (हैप्पी) को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब हैप्पी अपनी थार गाड़ी से उतर रहे थे।

घटना के मुताबिक, सुबह लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच हैप्पी अपने जिम ‘सूजन जिम’ पहुंचे थे, जो बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर स्थित है। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी और नीचे उतरे, 4-5 हमलावरों ने पहले से घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

इलाज के दौरान हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 10-15 गोलियां चलीं और हैप्पी को 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह वारदात उस समय हुई जब पंजाब में AAP सरपंचों पर लगातार हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं।

जनवरी में अमृतसर में एक रिसॉर्ट में AAP सरपंच जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, 18 फरवरी को तरनतारन में AAP सरपंच हरबिंदर सिंह की भी गोली मारकर हत्या की जा चुकी है।

बुलेटप्रूफ गाड़ी छोड़ना पड़ा भारी

हरपिंदर सिंह (हैप्पी) को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सुरक्षा के लिए उनके पास बुलेटप्रूफ गाड़ी भी थी, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने सामान्य थार गाड़ी में जिम आना चुना। हमलावरों ने इसी का फायदा उठाकर उन पर हमला किया। वारदात के तुरंत बाद हमलावर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में फरार हो गए।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थल से खाली खोल बरामद किए हैं और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश का मामला माना जा रहा है। दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस हत्याकांड ने बाघापुराना और आसपास के गांवों में भारी तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें : UP में वोटर लिस्ट संशोधन का आखिरी दिन, अब तक 82 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम जोड़ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments