HomeBreaking Newsमाँ ने की हैवानियत की सारी हदे पार, अपनी नवजात बेटी को...

माँ ने की हैवानियत की सारी हदे पार, अपनी नवजात बेटी को नाले में फेंका, तड़प-तड़पकर हुई मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाली बिहार की एक महिला ने चुपचाप अपनी डेढ़ साल की बेटी को नाले में फेंक दिया और चली गई। स्कूल जाने वाले दो बच्चों ने नाले में उसकी लाश देखी और पुलिस को बताया। फिर पुलिस ने लाश को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची नाले तक कैसे पहुंची, इसकी जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई। टीम ने इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले और एक महिला को बच्ची को गोद में लिए हुए पाया।

पुलिस टीम ने महिला की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। उसने बच्ची को नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली हैं। उसने कहा कि उसकी पहले से पांच बेटियां हैं, और यह सबसे छोटी थी। गरीबी ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया। पुलिस अब यह कन्फर्म करने के लिए जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं कि इस मामले में उसके पति का कोई रोल नहीं था।

लोहे के जाल में फंसी नवजात की लाश

पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले, 23 अप्रैल को पल्ला थाना इलाके में नाले से एक लड़की की लाश मिली थी। धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच एक बड़ा सीवेज नाला, जिसे लोकल लोग बुढ़िया नाला कहते हैं, बहता है। नाले को पार करने के लिए लोकल लोगों ने एक कच्चा रास्ता बनाया हुआ है। दो स्कूल के बच्चे वहां से गुज़र रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते के नीचे नाले के किनारे लोहे के जाल में फंसी लड़की की लाश देखी।

इसके बाद दोनों बच्चे घर लौटे और अपने परिवार को बताया। वहां पहुंचने पर, करीब से देखने पर पता चला कि लड़की मरी हुई थी और नाले के किनारे फंसी हुई थी। पल्ला पुलिस को तुरंत बताया गया। सूचना मिलने पर पल्ला पुलिस मौके पर पहुंची और लोकल लोगों की मदद से लड़की की लाश नाले से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला कि करीब डेढ़ साल की लड़की की मौत डूबने से हुई थी।

क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की

जब डेढ़ साल की बच्ची को नाले में फेंकने की खबर आई, तो क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले। दो दिन बाद, उन्हें एक बड़ी कामयाबी मिली एक महिला बच्ची को गोद में लिए हुए दिखी। हालांकि, जब वह थोड़ी देर बाद लौटी, तो उसकी गोद में कोई नहीं था। CCTV फुटेज 23 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे की थी।

CCTV फुटेज के आधार पर महिला को ढूंढ निकाला

इसके बाद, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस वालों को महिला की फोटो लेकर आस-पास के इलाके में भेजा गया। जब टीम धीरज नगर इलाके में पहुंची, तो वहां के लोगों ने महिला को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि वह नीलम थी, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और कई सालों से अपने पति संजय के साथ एक झुग्गी में रह रही थी। इसके बाद, टीम बताई गई जगह पर पहुंची और नीलम को हिरासत में ले लिया।

 

READ MORE: रायबरेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत 50 हजार के इनामी अपराधी को धर दबोचा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments