हरियाणा में अब तक 46,000 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीद,  7,500 से अधिक किसान हुए लाभान्वित

हरियाणा सरकार ने भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद 27 सितंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू कर दी है। अब तक राज्य भर की 241 मंडियों और खरीद केंद्रों से 46,000 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है, जिससे 7,500 से अधिक किसान लाभान्वित हैं। 

Oct 2, 2024 - 11:32
 24
हरियाणा में अब तक 46,000 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीद,  7,500 से अधिक किसान हुए लाभान्वित
हरियाणा में अब तक 46,000 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीद,  7,500 से अधिक किसान हुए लाभान्वित
Advertisement
Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा सरकार ने भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद 27 सितंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू कर दी है। अब तक राज्य भर की 241 मंडियों और खरीद केंद्रों से 46,000 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है, जिससे 7,500 से अधिक किसान लाभान्वित हैं। 

मंगलवार को लगभग 1,200 मीट्रिक टन धान का उठान  किया गया, जिससे कुल उठान  2,800 मीट्रिक टन पहुंच गया, जिसे वर्तमान में एजेंसी के गोदामों, प्लिंथों और चुनिंदा चावल मिल परिसरों में स्टोर किया गया है। इसके अलावा, सरकार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है, जिसके तहत 2 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में वितरित किए गए हैं। साथ ही एक अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद भी शुरू हो गई है।

राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से 91 मंडियां और खरीद केंद्र खोले हैं, जिनमें राज्य के किसानों से 25,000 क्विंटल से अधिक बाजरा खरीदा जा चुका है। खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और 15 नवंबर, 2024 तक जारी रहने वाली है। हरियाणा सरकार अपने किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे सीजन में निर्बाध और कुशल खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow