पहाड़ी इलाकों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक तबाही नजर आ रही है। कहीं भूस्खलन से पहाड़ियां दरक रही हैं तो कहीं बाढ़ की स्थित जानलेवा बनती जा रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। उत्तराखंड में चार धाम, आदि कैलास व पूर्णागिरी धाम की यात्रा पिछले कुछ दिनों से नियमित अंतराल पर बाधित हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम-रात के समय गरज, बिजली के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।














