कोविड के बाद दुनिया पर मंडराया मंकीपॉक्स का साया, WHO ने घोषित की ग्लोबल इमरजेंसी, जानें क्या हैं इसके लक्षण?

कोरोना के बाद एक और खतरनाक वायरस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर के 116 देश इस वायरस के घेरे में आ चुके हैं और यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, WHO ने भी इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

Aug 16, 2024 - 16:44
 25
कोविड के बाद दुनिया पर मंडराया मंकीपॉक्स का साया, WHO ने घोषित की ग्लोबल इमरजेंसी, जानें क्या हैं इसके लक्षण?

कोरोना के बाद एक और खतरनाक वायरस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर के 116 देश इस वायरस के घेरे में आ चुके हैं और यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, WHO ने भी इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। आपको बता दें इस बीमारी का नाम है एमपॉक्स ,यानी मनकीपॉक्स वायरस। इससे संक्रमित होने पर शरीर पर लाल चकत्ते और म्यूकोसल घाव बन जाते हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, और मांसपेशियों में दर्द मनकीपॉक्स के बेसिक सिम्पटम्स हैं।

वायरस फैलने के चांसेज हैं कम 

ये बीमारी 1958 में बंदरों में पाई गई थी। और अब इस वायरस ने इंसानों में भी अपनी जगह बना ली है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि भारत में फिलहाल एमपॉक्स का ज्यादा खतरा नहीं है। WHO की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जनवरी 2022 से जून 2024 तक भारत में मनकीपॉक्स के 27 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में वायरस फैलने के चांसेज बहुत कम है और हमारे पास इसकी वैक्सीन भी मौजूद है। लेकिन हमारा इससे अलर्ट रहना बहुत जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow