Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsMI vs KKR: मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया, ये...

MI vs KKR: मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया, ये रहे जीत के हीरो

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR की टीम पहले खेलते हुए महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में मुंबई ने 13वें ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया और IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार 2 हार झेलने के बाद मुंबई को मौजूदा सीजन में पहली जीत मिली। इस भिड़ंत में रेयान रिकल्टन और अश्विनी कुमार MI की जीत के हीरो रहे।

IPL 2025 में मुंबई की पहली जीत

IPL 2025 में लगातार दो हार झेलने के बाद मुंबई को पहली जीत मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने MI के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन ने मुंबई को तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन रोहित शर्मा का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है। रोहित महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। विल जैक्स इस मैच में वापसी कर रहे थे, लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जैक्स महज 16 रन बनाकर आउट हो गए।

वानखेड़े में MI का शानदार प्रदर्शन

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने एक टीम के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले अश्विनी कुमार ने गेंदबाजी में जलवा बिखेरा, जो अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर ने भी दमदार गेंदबाजी की और 2 विकेट चटकाए। नतीजतन, KKR पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम महज 116 रन पर सिमट गई। सूर्यकुमार यादव ने भी धमाकेदार पारी खेली और मुंबई की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने अपने क्लासिक अंदाज में महज 9 गेंदों पर 27 रन बनाए। इस छोटी सी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments