एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की एमएड प्रथम सेमेस्टर केवल यूटीडी रेगुलर व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर रेगुलर व री-अपीयर, एमएड स्पेशल एजुकेशन तीसरे सेमेस्टर रेगुलर व री-अपीयर यूटीडी व संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 19 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बीएड एजुकेशन दूसरे वर्ष की री-अपीयर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 व 22 जनवरी को तथा बीएड स्पेशल एजुकेशन दूसरे वर्ष की री-अपीयर की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उपरोक्त प्रेक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
MDU ने जारी की परीक्षाओं की तारीख, जानिए कब से कब तक होगी परीक्षाएं ?
RELATED ARTICLES
