भाजपा में राजनीति के गुरु द्रोण बने मनोहर लाल, आशीर्वाद लेने पहुंच रहे अधिकांश नवनिर्वाचित विधायक 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जादू आज भी जम कर चल रहा है। हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायकों मूल चंद शर्मा,  श्याम सिंह राणा, किरण और श्रुति चौधरी, भगवान दास कबीरपंथी इत्यादि का उनके पास पहुंच उनसे पुष्प गुच्छ से अभिननंद व आशीर्वाद लेने का यह सिलसिला सारा दिन चलता रहा। सबको पता है कि सीएम नायाब सिंह सैनी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सबसे भरोसे के विश्वासपात्र है।

Oct 11, 2024 - 13:28
 31
भाजपा में राजनीति के गुरु द्रोण बने मनोहर लाल, आशीर्वाद लेने पहुंच रहे अधिकांश नवनिर्वाचित विधायक 
भाजपा में राजनीति के गुरु द्रोण बने मनोहर लाल, आशीर्वाद लेने पहुंच रहे अधिकांश नवनिर्वाचित विधायक 
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जादू आज भी जम कर चल रहा है। हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायकों मूल चंद शर्मा,  श्याम सिंह राणा, किरण और श्रुति चौधरी, भगवान दास कबीरपंथी इत्यादि का उनके पास पहुंच उनसे पुष्प गुच्छ से अभिननंद व आशीर्वाद लेने का यह सिलसिला सारा दिन चलता रहा। सबको पता है कि सीएम नायाब सिंह सैनी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सबसे भरोसे के विश्वासपात्र है। हरियाणा की नई भाजपा सरकार में नई जिम्मेदारियों को मुखिया उन्हें सौंपे इसके लिए मुखिया जी के गुरु जी का आशीर्वाद लेना भी जरूरत है।

मनोहर लाल की लोकप्रियता का अंदाजा भी इसी से लगाया जा सकता है कि विधायक चंडीगढ़ परिक्रमा से पहले दिल्ली परिक्रमा कर रहे हैं। सबको समझ है कि नायब सैनी को अगर खट्टर साहिब कुछ कह देंगे तो उनका उद्धार होने का रास्ता बन जाएगा। पृष्टि जो मर्जी हों खट्टर साहिब एकएक वकालत कर देंगे यह उम्मीद कम ही है।

मनोहार लाल पूर्ण अनुभवी, कुशल व हर पहलू की बारीकी जानते हैं। भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली से पहले उन्हें संघ की कार्यप्रणाली बेखूबी मालूम है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का राजनीतिक कद कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि हरियाणा के अंदर चुनाव जीतने वाले अधिकांश विधायक सर्वप्रथम उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल फिलहाल दिल्ली के अंदर है तथा जल्दी ही उनके चंडीगढ़ भी आने के संकेत है पूर्ण ग्राम भाजपा की विधायक दल की बैठक से पहले मनोहर लाल हरियाणा भाजपा के अधिकांश विधायकों से एक मुलाकात कर सकते हैं। हरियाणा भजपा राजनीति के अंदर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रुतबा महाभारत के गुरु द्रोण वाला बनता जा रहा है, क्योंकि हरियणा भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में अधिकांश विधायक वर्तमान गुरु द्रोण की यूनिवर्सिटी से निकले हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow