कौन हैं मेवा सिंह? जो सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा इस चुनाव में हॉट सीट बन चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Sep 7, 2024 - 11:44
 37
कौन हैं मेवा सिंह? जो सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा इस चुनाव में हॉट सीट बन चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में कुल 32 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है।तो वहीं लाडवा विधानसभा सीट से विधायक मेवा सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने मैदान में उतारा गया है। 

2011 में कांग्रेस में हुए शामिल 

मेवा सिंह हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। मेवा सिंह ने अपना राजनीतिक सफर सरपंच से शुरू की थी। इसके बाद वे जिला परिषद सदस्य बने। इनेलो की ओर से कुरुक्षेत्र जिला परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस सीट पर 2009 में पहला चुनाव हुआ था। मेवा सिंह ने अपना पहला विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। इसके बाद वह 2011 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2019 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। अब देखना यह होगा इस बार के विधानसभा चुनाव में लाडवा की जनता किस के सिर पर जीत का सेहरा बांधती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow