Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsउत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 IAS अधिकारियों का किया गया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 IAS अधिकारियों का किया गया तबादला

UP में सोमवार रात 33 IAS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। वहीं, कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। लंबे समय तक सूचना निदेशक के पद पर रहे IAS शिशिर का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। IAS अनुपम शुक्ला अंबेडकरनगर जिले के नए जिलाधिकारी होंगे।

इसी तरह वाराणसी के मंडलायुक्त रहे IAS कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ से विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग व निदेशक यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिनुवेवेल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाए गए हैं।

एल वेंकटेश्वर लू को प्रमुख सचिव परिवहन एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके पास समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी एवं दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक अनुसूचित जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं निदेशक छत्रपति शाहूजी महाराज का पदभार रहेगा। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ-साथ प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments