Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsगोंडा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी नहर में गिरी, 11...

गोंडा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौत

गोंडा जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई जिससे उसमें सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास सरयू नहर के पुल पर अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।

यह हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments