Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबिहार के कटिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 3 शव बरामद,...

बिहार के कटिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 3 शव बरामद, बचाव कार्य जारी

बिहार के कटिहार जिले में रविवार की सुबह गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। गोलाघाट से झारखंड के सकरी गली जा रही नाव बीच नदी में पलट गई। नाव पर करीब 18 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। चार लोगों को बचा लिया गया है, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे डिंगी नाव गोलाघाट से सकरी गली के लिए निकली थी। नदी के बीच में पहुंचते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन कई यात्री डूब गए।

कटिहार नाव हादसा, राहत और बचाव कार्य शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जिसमें एक बच्चे का शव भी शामिल है। चार लोगों को सुरक्षित बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चार लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments