Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना उपचुनाव मतगणना जारी, AAP के संजीव अरोड़ा जीत के करीब

लुधियाना उपचुनाव मतगणना जारी, AAP के संजीव अरोड़ा जीत के करीब

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट समेत चार राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का नतीजा आज यानी 23 जून सोमवार को घोषित किया जाएगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। यहां 51.33 फीसदी मतदान हुआ।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments