Wednesday, March 4, 2026
Home Current News Lucknow News: बेटे ने की मां और बहनों की बेरहमी से हत्‍या

Lucknow News: बेटे ने की मां और बहनों की बेरहमी से हत्‍या

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल में एक ही परिवार की मां और चार बेटियों की लाशें मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वारदात में आरोपी कोई और नहीं बल्कि परिवार का ही बेटा है, जिसने इन हत्याओं को अंजाम दिया।

क्या है मामला?

घटना लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र की है। आगरा का रहने वाला यह परिवार लखनऊ के होटल शरणजीत में रुका हुआ था। मृतकों में चार बेटियां और उनकी मां शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि चार में से दो बेटियां नाबालिग थीं, जबकि बाकी दो की उम्र 18 और 19 साल थी।

पुलिस को वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पारिवारिक कलह बनी खौफनाक घटना की वजह

हत्या का आरोपी अरशद (24) आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर का निवासी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हत्याएं पारिवारिक विवाद का नतीजा हैं। पुलिस पूछताछ में अरशद ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या करना कबूल कर लिया है।

अरशद ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर था, लेकिन पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

होटल के अंदर कैसे हुई वारदात?

बताया जा रहा है कि परिवार होटल में ठहरा हुआ था। घटना की रात अरशद ने मां और बहनों को जान से मार दिया। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच की जा रही है।